logo

त्योहारी सीजन में रांची की हवाई यात्रा पड़ेगी महंगी, प्लेन से भी ऊंचे पहुंचे टिकटों के दाम

plane_ticket.jpg

द  फॉलोअप डेस्क
त्योहार के सीजन में देश के विभिन्न हिस्सों से रांची आने वाले लोगों के लिए हवाई यात्रा महंगी पड़ेगी। त्योहार में रांची आने वाले लोगों को आम दिनों की तुलना में दोगुणा से अधिक किराया चुकाना पड़ेगा। दिल्ली,मुंबई,बेंगलुरु अहमदाबाद,चेन्नई,कोलकाता,गोवा से रांची आने वाली प्लेन के टिकट की कीमत काफी ज्यादा बढ़ गई है। आम दिनों में रांची से दिल्ली का औसत किराया 5200 प्रति व्यक्ति रहता है लेकिन 11 नवंबर को दिल्ली से रांची का किराया लगभग 12000 से 16,401 रुपए पहुंच गया है। 

नई विमान शुरू करने की जरूरत

मंगलवार को झारखंड चेंबर, एयर इंडिया एक्सप्रेस के रीजनल सेल्स हेड राजकुमार भट्टाचार्या व अपूर्वा सान्याल की बैठक हुई। बैठक चेंबर भवन में हुई थी। इस दौरान चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि रांची से हैदराबाद, रांची से जयपुर, रांची से सिलीगुड़ी-गुवाहाटी, रांची से वाराणसी -अमृतसर, रांची से सूरत, रांची से रायपुर और रांची से इंदौर नईविमान सेवाओं की जरूरत है। साथ ही  अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू करने का भी आग्रह किया गया। वहीं त्योहार सीजन में विमानों का उचित किराया रखने की बात कही गयी।

टिकट के दर यहां देखें

जानकारी हो कि इस बार दीपावली 12 नवंबर को है। ऐसे में 11 नवंबर को रांची आने वाले फ्लाइटों में टिकट के दर यहां पर देखें।

  • दिल्ली-रांची : 11,991 से 16401 रुपये
  •  मुंबई-रांची : 10520 से 21370 रुपये
  • बेंगलुरु-रांची : 12352 से 18832 रुपये
  • कोलकाता-रांची : 4114 से 13161 रुपये
  • अहमदाबाद-रांची : 15457 से 25329 रुपये
  •  हैदराबाद-रांची : 11913 से 20407 रुपये
  • चेन्नई-रांची : 11898 से 24988 रुपये
  • गोवा-रांची : 14285 से 15037 रुपये
  • पुणे- रांची : 16863 से 31530 रुपये

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N